खड़े होकर खाना चाहिए या बैठकर?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:32

खड़े होकर खाना क्यों है खतरनाक-क्या आप भी होना चाहते हैं इन बीमारियों के शिकार ?

खड़े होकर भोजन करना चाहिए या नहीं ?
भोजन करने का सही तरीका क्या है ? खड़े होकर भोजन करना चाहिए ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग सोचते हैं। लेकिन क्या आप जनते हैं कि इसकी वजह से आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। खड़े होकर खाने से जहां खाने का आनंद नहीं मिलता वहीं इसकी वजह से पाचन तंत्र पर बूरा असर पड़ता है। डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो खड़े होकर खाने से हेल्थ पर खाने का असर कम हो जाता है। आइए जानते हैं खाने के सही तरीकों और खड़े होकर खाने से होने वाले नुकसान। ये भी पढ़ेंः जानिए खाना खाने के बाद क्‍यों नहीं नहाना चाहिए।

खाना खाने का सही तरीका क्या है ? 

- खाना हमेशा आराम से बैठकर खाना चाहिए।

- जमीन पर बैठकर खाएंगे तो यह ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

- अच्छे से चबाकर खाया हुआ खाना ही शरीर को लगता है।

- हडबड़ी में खाया हुआ खाना अच्छे से नहीं पचता है और अपच की समस्या भी बढ़ जाती है।

- चबा-चबा कर खाने से पेट भी भरता है और पूर्ण संतुष्टि का अहसास भी होता है।

- जब आप आराम से चबाते हुए खाएंगे तब पाचन तंत्र सही रहेगा और मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।

जैसा कि हमने बताया कि आजकल लोग हर पार्टी, शादी में खड़े होकर (बुफे) खाना पसंद करते हैं या भागते दौड़ते ही खाते हैं तो ऐसे में अब जरा इसके नुकसान भी जान लें। ये भी पढ़ेंः खाना चबाकर खाएं, होंगे ये लाभ।

खड़े होकर खाना खाने से होने वाले नुकसान

- खड़े होकर खाना खाने से कब्ज, गैस, घुटनों का दर्द, कमर दर्द आदि की परेशानी हो सकती है।

- एक्स्पर्ट की माने तो खड़े होकर खाने से किडनी की बीमारियां और पथरी रोग की संभावना भी बढ़ जाती है।

- जब हम खड़े होकर खाना खाते हैं तो पैरो में जुते या चप्पल की वजह से पैर गर्म रहते हैं जो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info